प्रिय अभिभावक
1- ज्ञात हो कि विद्यालय विद्यार्थियों को मोबाइल या लैपटॉप पर करने के लिए कोई कार्य नहीं देता है। अत: कृपया, अपने बच्चों को मोबाइल या लैपटॉप ना दें, या फिर देने का समय 1 घंटे से अधिक न रखें।
2- 16 सितम्बर से अर्द्धवार्षिक परीक्षा आरम्भ हो रही हैं। कृपया, प्रतिदिन अपने बच्चे का पढ़ने का समय निर्धारित करें व अच्छी तैयारी के साथ ही परीक्षा के लिए भेजें।
शुभकामनाएंँ
प्रधानाचार्या